Chhatrapati Shivaji Maharaj : छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान शासको में से एक हैं | वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक हैं | उन्होंने मुगलों की कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की और इसके लिए कई युद्ध किये |
शिवाजी की युद्ध की युद्ध प्रणालियाँ आज भी अपनाई जाती हैं, उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को चुनौती दी |
शिवाजी एक बहुत वीर, बुद्धिमान, बहादुर और निडर मराठा शासक थे |
वे एक मराठा हिन्दू शासक थे, उन्होंने भारत देश के निर्माण के लिए बहुत से कार्य किये |
तो चलिए इस लेख के माध्यम से छत्रपति शिवाजी Chhatrapati Shivaji Maharaj के जीवन और घटनाओ के बारे में विस्तार से जानते हैं |
छत्रपति शिवाजी महाराज का आरंभिक जीवन, शिक्षा, विवाह, युद्द्ध, राज्याभिषेक, मृत्यु
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Early Life, Education, Marriage, War, Coronation, Death :
छत्रपति शिवाजी बुद्धिमान, युद्ध निपुण और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे | आइये जानें शिवाजी के जीवन, शिक्षा, विवाह, उनकी विजय गाथा के बारे में |
शिवाजी का आरंभिक जीवन shivaji’s early life:
- छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फ़रवरी 1630 या 1627 में मराठा परिवार में हुआ |
- महाराष्ट्र के पुणे के पास शिवनेरी दुर्ग में इनकाजन्म हुआ था |
- इनके जन्म दिन के बारे में इतिहासकारों में अलग अलग मत है |
- शिवाजी के माता का नाम जीजाबाई था और पिता का नाम शाहजी भोसले था |
- उनकी माता धार्मिक स्वाभाव की महिला थी|
- शिवाजी की माता उन्हें बचपन से ही रामायण महाभारत की कहानियां सुनाती थी जिसका शिवाजी पर गहरा प्रभाव पड़ा |
- और इसी ग्रंथो की वजह से शिवाजी जीवनपर्यंत हिन्दू महत्त्व का बचाव और विस्तार करते रहे|
छत्रपति शिवाजी महाराज की शिक्षा-दीक्षा Education of Chhatrapati Shivaji Maharaj:
- गुरु कोंडदेव छत्रपति शिवाजी महाराज Chhatrapati Shivaji Maharaj के थे|
- कोंडदेव जी ने शिवाजी को युद्ध की बुनियादी तकनीको जैसे घुड़सवारी, तलवारबाजी, निशानेबाजी, सेना के बारे में और राजनीति के बारे में बहुत बाते सिखायी |
- सभी विधाओं में निपुण बनाया था |
- छत्रपति शिवाजी बचपन से ही बुद्धिमान तेज दिमाग के थे |
- शिवाजी महराज, गुरु रामदास के संपर्क में आये |
- जिन्होंने शिवाजी को कर्मठ योद्धा, कर्तव्यपरायण, राष्ट्रप्रेमी, मातृभूमि पर गर्व करना सिखाया |
छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह Marriage of Chhatrapati Shivaji Maharaj :
- शिवाजी महाराज का विवाह 12 वर्ष कि उम्र में 14 मई 1640 में सईबाई निंबालकर के साथ हुआ |
- उन्होंने कुल 8 विवाह किये|
- वैवाहिक राजनीति के द्वारा उन्होंने सभी मराठा सरदारों को एक छत्र के नीचे लाने सफलता पाई |
छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा लड़े गये युद्ध Battles fought by Chhatrapati Shivaji Maharaj:
शिवाजी का जब जन्म हुआ था उस समय तक मुग़ल साम्राज्य पुरे भारत में फ़ैल चुका था|
मुगलों के खिलाफ शिवाजी ने जंग छेड़ दी और समस्त महाराष्ट्र में मराठा साम्राज्य पुनः खड़ा किया |
तोरणा किला का विजय युद्ध Victory Battle of Torna Fort:
- 15 वर्ष कि उम्र में शिवाजी ने पहला युद्ध लड़ा उन्होंने तोरणा किले में हमला किया और जीत लिया |
- ये मराठाओ के सरदार के रूप में शिवाजी के द्वारा जीता गया|
- यह पहला किला था महज 15 वर्ष की उम्र में जीत हासिल कर वीरता एवं दृढ संकल्प से अपने शासन की नींव रखी |
प्रताप गढ़ का युद्ध Battle of Pratapgarh:
- 10 नवम्बर 1659 को मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और आदिलशाह के सेनापति अफजल खान के सेनाओ के बीच हुआ |
- यह युद्मध महाराष्ट्र के सतारा के पास प्रताप गढ़ के किले में युद्ध लड़ा गया |
- जिसमे शिवाजी महाराज ने अपने बाघ नख (Tiger’s claw) से हमला किया और अफजल खान की मृत्यु हो गयी |
कोल्हापुर का युद्ध Battle of Kolhapur:
- 28 दिसम्बर 1659 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास यह युद्ध हुआ |
- यह युद्ध छत्रपति शिवाजी और आदिलशाह के सेनाओ के बीच युद्ध लड़ा गया |
पवन खिंद का युद्ध Battle of Pawan Khind:
- 13 जुलाई 1660 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के विशालगढ़ के किले के पास युद्ध लड़ा गया |
- यह युद्ध मराठा सरदार बाजी प्रभु देशपांडे और आदिलशाह के बीच लदा गया |
चाकण का युद्ध Battle of Chakan :
- 1660 में मराठा साम्राज्य और मुग़ल साम्राज्य के बीच यह युद्ध लड़ा गया |
अम्बरखिंद का युद्ध Battle of Amberkhind:
- 1661 में छत्रपति शिवाजी और मुगलों के बीच युद्ध लड़ा गया |
सूरत की बर्खास्तगी Surat’s dismissal:
- 5 जनवरी 1664 को भारत के गुजरात के सूरत शहर के पास यह युद्ध हुआ |
- यह युद्ध छत्रपति शिवाजी और इनायत खान के बीच लड़ा गया |
पुरंदर का युद्ध Battle of Purandar:
- 1665 में मुग़ल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच युद्ध लड़ा गया |
सिंहगढ़ का युद्ध Battle of Sinhagad:
- 4 फ़रवरी 1670 को महाराष्ट्र के पुणे के पास सिंहगढ़ के किले के पास हुआ |
- तानाजी मालसुरे उदय भान राठौर और मुगलों के बीच यह युद्ध लड़ा गया |
कल्याण का युद्ध kalyan war:
- 1682 और 1683 के बीच कल्याण का युद्ध हुआ |
- जिसमे मुग़ल साम्राज्य (Mughal Empire) के बहादुर खान और मराठा सेना के बीच युद्ध लड़ा गया इसमें मराठाओ (Marathas) की हार हुई |
भूपाल गढ़ का युद्ध Battle of Bhupalgarh:
- सन1679 में मुग़ल (Mughal) और मराठा साम्राज्यों (Maratha Empire) क बीच युद्ध हुआ जिसमे मुगलों ने मराठाओ को हराया |
संगमनेर का युद्ध Battle of Sangamner:
- सन 1679 में मुग़ल साम्राज्य (Mughal Empire) और मराठा साम्राज्य (Maratha Empire) के बीच संगमनेर का युद्ध हुआ |
- यह आखिरी लड़ाई थी जिसमे शिवाजी महाराज लड़े थे |
मुगलों के साथ मराठाओ का संघर्ष / लड़ाई Battle of Marathas with Mughals:
- 1657 में छत्रपति शिवाजी महाराज Chhatrapati Shivaji Maharaj ने अहमदनगर के पास और जुन्नर के पास छापा मारा |
- औरंगजेब के द्वारा नसीरी खान को भेजा गया जिसने छापेमारी का जवाब दिया | जिसने अहमदनगर में शिवाजी की सेना को हराया |
- 1659 में शिवाजी ने पुणे के शाइस्ता खान (औरंगजेब का मामा) और बीजापुर सेना की बड़ी सेना को हराया |
- 1664 में छत्रपति शिवाजी ने सूरत धनी मुग़ल व्यापारिक बंदरगाह पर अधिकार कर लिया |
- 1665 में शिवाजी और राजा जयसिंह प्रथम के बीच पुरंदर कि संधि पर हस्ताक्षर किये गये |
- 1666 में छत्रपति शिवाजी जब आगरा में मुग़ल सम्राट से मिलने गये|
- तो वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें बंदी बना कर जेल में डाल दिया गया |
- फिर बाद में शिवाजी भेष बदल कर जेल से भाग निकले |
- उसके बाद 1670 तक मराठाओ और मुगलों के बीच शांति रही |
- 1670 के बाद शिवाजी ने मुगलों के खिलाफ चौतरफा हमला किया |
- उन्होंने चार महीने के भीतर ही मुगलों द्वारा घेरे गये अपने अधिकांश क्षेत्र पुनः प्राप्त किये |
- अपनी सैन्य रणनिति से छत्रपति शिवाजी ने दक्कन और पश्चिमी भारत में भूमि का एक बड़ा हिस्सा भी हासिल कर लिया|
छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक Coronation of Chhatrapati Shivaji Maharaj:
- 1674 तक शिवाजी के साम्राज्य का अच्छा खासा विस्तार हो गया था |
- महाराष्ट्र में हिन्दू राज्य कि स्थापना के बाद शिवाजी ने 6 जून 1674 में अपना राज्याभिषेक कराया |
- उन्हें छत्रपति (सर्वोपरि संप्रभु) की उपाधि मिली |
- साथ ही शाककली (एक युग के संस्थापक), क्षत्रिय कुलवंत (क्षत्रियो के प्रमुख), हिन्दू धर्मधारक की उपाधि दी गयी |
- छत्रपति शिवाजी महाराज एक बेहतरीन योद्धा के साथ एक बुद्धिमान शासक भी थे |
- उन्होंने मराठा साम्राज्य में जाति भेद ख़त्म कर दिया | छत्रपति शिवाजी ने सर्वप्रथम नौसेना का निर्माण किया |
छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रशासन Administration of Chhatrapati Shivaji Maharaj:
- पेशवा – पेशवा या प्रधानमंत्री सामान्य प्रशासन के प्रमुख थे|
- मजूमदार /लेखा परीक्षक – ये राज्य कि वित्तीय व्यवस्था को बनाये रखने क लिए जिम्मेदार थे |
- पंडित राव – ये मुख्य आध्यात्मिक प्रमुख थे | जो राज्य की आध्यात्मिक भलाई की देख रेख करते थे |
- वे धार्मिक समारोहों की तारीखे तय करने और राजा द्वारा किये गये धर्माथ कार्यक्रमों की देख रेख के लिए जिम्मेदार थे |
- दबीर या विदेश सचिव – विदेशी नीतियों के मामले में राजा को सलाह देने कि जिम्मेदारी दी गयी थी |
- सेनापति या सैन्य जनरल – ये सैनिको के संगठन ,भर्ती , प्रशिक्षण सहित सेना के हर पहलु के देखरेख के प्रभारी थे |
- न्यायधीश या मुख्य न्यायधीश – कानून के निर्माण, उसके बाद के परिवर्तन नागरिक और सैन्य की देख रेख के प्रभारी थे |
- सचिव या अधीक्षक – शाही पत्राचार के प्रभारी थे जो अपने पत्राचार से राजा कि सहायता करते थे |
छत्रपति शिवाजी महाराज का सिक्का / राजमुद्रा Coin of Chhatrapati Shivaji Maharaj / Rajmudra:
- राज्यभिषेक के बाद एक स्वतंत्र शासक की तरह शिवाजी ने भी अपने नाम का सिक्का / राजमुद्रा चलवाया |
- जिसे शिवराई (Shivrai) कहा जाता था | इस सिक्के पर लिखी हुई भाषा संस्कृत थी |
छत्रपति शिवाजी महराज की मृत्यु Death of Chhatrapati Shivaji Maharaj:
- शिवाजी महाराज की मृत्यु 52 वर्ष की आयु में 3 अप्रैल 1680 में हो गयी थी |
निष्कर्ष:
उम्मीद करते हैं कि आपको यह एजुकेशनल ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट छत्रपति शिवाजी महाराज | आरंभिक जीवन | शिक्षा | विवाह | युद्द्ध | राज्याभिषेक | मृत्यु इस बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं | और हमारे साथ जुड़े रहें |
आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |