मिश्रधातु किसे कहते हैं, गुण, विशेषता, उदाहरण, विस्तृत जानकारी

मिश्रधातु किसे कहते हैं, गुण, विशेषता, उदाहरण, विस्तृत जानकारी

हम अपने आस-पास के वातावरण में और अपने डेली लाइफ में अनेक प्रकार के धातु अधातु के अलग अलग रूपों को देखते और उपयोग करते हैं | हम प्रतिदिन जिन धातुओं के संपर्क में आते हैं उनमें से 90% धातुएँ मिश्रधातुएँ हैं। मिश्र धातुएँ महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनमें घटक तत्वों (जिन तत्वों से वे बने … Read more

अधातु किसे कहते हैं | गुण | विशेषता | उपयोग

अधातु क्या है गुण विशेषता उपयोग

अधातुओं से संबंधित कई प्रश्न जैसे अधातु क्या हैं और उनके उपयोग क्या हैं, धातु और अधातु में क्या अंतर है, धातु रासायनिक रूप से कैसे प्रतिक्रिया करती हैं। ऐसे ही और भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं अपना आर्टिकल | अधातु क्या है? अधातु … Read more

धातु क्या है? भौतिक एवं रासायनिक गुण, प्रकार, विशेषता, उदाहरण

धातु-क्या-है-भौतिक-गुण-रासायनिक-गुण-प्रकार-विशेषता-उदाहरण. what is metal

हम जहाँ रहते हैं वहां आस पास बहुत तरह की वस्तुएं मौजूद होती है जिसमे धातु, अधातु, उपधातु, मिस्रधातु होते हैं | आज हम उन्ही वस्तुओं में से धातु के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे | आपको इस आर्टिकल में धातु से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी जिसमे आप धातु के संरचना, इनके … Read more

हाइड्रोकार्बन क्या है? परिभाषा, प्रकार, उदाहरण, उपयोग, महत्व

हाइड्रोकार्बन क्या है (Hydrocarbon) : कार्बन व हाइड्रोजन के संयोजन से प्राप्त कार्बनिक यौगिक को हाइड्रोकार्बन कहते हैं | कार्बनिक रसायन में हाइड्रोकार्बन को मुख्य स्थान प्राप्त है | हाइड्रोकार्बन का एक मुख्य प्राकृतिक स्त्रोत पेट्रोलियम कच्चा तेल है जिसे प्रकृति द्वारा पृथ्वी में कुछ विशेष प्रकार के अवसादी चट्टानों के बीच बने भंडारों में संरक्षित किया गया है | हाइड्रोकार्बन के प्रकार: मुख्य रूप से हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं | 1)एलीफैटिक हाइड्रोकार्बन 2)एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन 1)एलीफैटिक हाइड्रोकार्बन : कार्बनिक रसायन में कार्बनिक यौगिकों की खुली श्रृंखला में पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन को ऐलीफैटिक हाइड्रोकार्बन कहा जाता है | ऐलीफैटिक हाइड्रोकार्बन में गंध नही पाया जाता | यह एक गंधहीन हाइड्रोकार्बन है | 2)एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन: कार्बनिक रसायन में कार्बनिक यौगिकों की बंद श्रृंखला या चक्रीय या वलय रूप में पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन को एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन कहा जाता है | ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन में एक विशेष और अलग प्रकार का गंध होता है | एलीफैटिक हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं | 1)संतृप्त हाइड्रोकार्बन 2)असंतृप्त हाइड्रोकार्बन संतृप्त हाइड्रोकार्बन : जिस हाइड्रोकार्बन में प्रत्येक कार्बन परमाणु की चारों संयोजकता एक सह्संयोजी बंध द्वारा जुड़ी होती है, उसे संतृप्त हाइड्रोकार्बन या एल्केन कहते हैं | संतृप्त हाइड्रोकार्बन एल्केन होते हैं | और इस एल्केन को पैराफिन भी कहा जाता है | पैराफिन शब्द को लैटिन भाषा से लिया गया है | जिसका अर्थ होता है अल्पक्रियाशील | संतृप्त हाइड्रोकार्बन एक अल्प-क्रियाशील कार्बनिक यौगिक है, इस कारण संतृप्त हाइड्रोकार्बन को पैराफिन कहा जाता है | एल्केन समूह के हाइड्रोकार्बन का सामान्य रासायनिक सूत्र CnH2n+2 है, जहाँ n किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणुओं की संख्या दर्शाता है | मीथेन (CH4), एथेन (C2H6), प्रोपेन (C3H8), ब्यूटेन (C4H10) आदि एल्केन के प्रमुख उदहारण हैं | संतृप्त हाइड्रोकार्बन की यह खासियत है कि इसमें मौजूद कार्बन के परमाणु आपस में एक दुसरे से एकल बंध द्वारा जुड़े हुए रहते हैं | और कार्बन परमाणु और हाइड्रोजन परमाणुओं के बीच की सभी सिंगल बंध होते हैं | असंतृप्त हाइड्रोकार्बन : एलिफैटिक हाइड्रोकार्बन के वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कम से कम दो निकटस्थ कार्बन परमाणु आपस में द्विबंध (Double Bond) अथवा त्रिबंध (Triple Bond) बनाकर अपनी संयोजकता बनाते हैं, वे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं | असंतृप्त हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं | 1)द्विबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन 2)त्रिबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन द्विबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन : यह द्विबंध या डबल बॉन्ड वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को एल्कीन कहा जाता है | एल्कीन समूह के हाइड्रोकार्बन का सामान्य रासायनिक सूत्र CnH2n होता है | इस एल्किन समूह का पहला सदस्य एथीन (C2H4) है | उदाहरण – एल्किन्स या ओलेफिन | त्रिबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: यह त्रिबंध ट्रिपल बॉन्ड वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को एल्काइन कहा जाता है | एल्काइन समूह के हाइड्रोकार्बन का सामान्य रासायनिक सूत्र (CnH2n-2) होता है | एल्काइन समूह का सबसे सरल और सबसे पहला सदस्य एथाइन (C2H2 or H-C=-H) है | उदहारण - एसिटिलिन हाइड्रोकार्बन या अल्काइन्स | ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन : हाइड्रोजन और कार्बन के संयोजन से बने ऐसे हाइड्रोकार्बन जो चक्रीय संरचना बनाते हैं उन्हें एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन कहते हैं | इस एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का सामान्य रासायनिक सूत्र CnH2n-6y है | y = बेंजीन के वलय की संख्या इस समूह का सबसे पहला और सबसे सरल एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन बेंजीन है | उदहारण – टॉल्वीन, नैप्थलीन, एंथ्रासिन आदि एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन के उदाहरण हैं | सुगन्धित या सुगंध युक्त हाइड्रोकार्बन: बंद श्रृंखला वाले हाइड्रोकार्बन में एक विशेष प्रकार की गंध उपस्थित होती है | हाइड्रोजन और कार्बन से बने वलय या चक्रीय संरचना वाले बेंजीन की तरह की शाखाओं वाले हाइड्रोकार्बन सुगन्धित होते हैं | सुगन्धित हाइड्रोकार्बन को एरिन्स कहा जाता है | इस श्रृंखला के सदस्यों का साधारण सूत्र CnH2n-2 होता है | उदहारण – बेंजीन, नेफ्थलीन, एन्थ्रासिनिन, टोल्युइन आदि | नोट :- बेंजीन की खोज माँइकल फैराडे ने 1825 ई. में किया था | उन्होंने इसे बाईकार्बोनेट ऑफ़ हाइड्रोजन का नाम दिया था, आगे चलकर इसे बेंजीन नाम दिया गया | कार्बन हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से बने हाइड्रोकार्बन के उपयोग तथा महत्त्व : अलग अलग अनुपात में कार्बन हाइड्रोजन ऑक्सीजन मिल कर अलग अलग प्रकार के कंपाउंड का निर्माण करते हैं | जैसे – अल्कोहल, एल्डीहाइड, किटोन, कार्बोक्सालिक एसिड, एसिड एनहाइड्राइड, एस्टर, ईथर | अल्कोहल: ये अल्कोहल सबसे सरल हाइड्रोकार्बन हैं | जो कार्बन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बने आसान कार्बनिक यौगिक हैं | अल्कोहल समूह के हाइड्रोकार्बन का सामान्य रासायनिक सूत्र CnH2nOH है | इसमें एल्किन्स को जब KOH से अभिक्रिया कराते हैं तो एल्किन्स के एक हाइड्रोजन परमाणु को –OH में बदल दिया जाता है और अल्कोहल प्राप्त हो जाता है | जिस अल्कोहल समूह के हाइड्रोकार्बन में एक –OH होता है उसको मोनोहाइड्रिक अल्कोहल कहते हैं | तथा दो –OH वाले अल्कोहलिक कंपाउंड हाइड्रोकार्बन को डाईहाइड्रिक अल्कोहल कहते हैं | उदहारण – मिथेनोल या मिथाइल अल्कोहल, इथेनोल या इथाइल अल्कोहल इत्यादि | एल्डीहाइड : CHO कार्य समूह की उपस्थिति वाले यौगिकों को एल्डीहाइड्स कहा जाता है | इनके सदस्यों का आम सूत्र CnH2n+1CHO है | फॉर्मल्डिहाइड, एसिटलडिहाइड, प्रोपायोनल डिहाइड आदि जैसे यौगिक एल्डीहाइड्स के उदाहरण होते हैं

What is hydrocarbon? Definition, Types, Examples, Uses, Importance हमारे पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न तत्वों, यौगिकों में हाइड्रोकार्बन अति महत्वपूर्ण स्थान रखता है | आज के इस लेख में आप जानेंगे कि हाइड्रोकार्बन क्या होता है, हाइड्रोकार्बन के कितने प्रकार होते हैं,हाइड्रोकार्बन का महत्त्व और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे | … Read more

साबुन क्या है? परिभाषा, प्रकार, सूत्र, निर्माण की विधि, उपयोग

What is soap Definition, Types, Formula, Method of Preparation, Uses

साबुन के बारे में आज आपको इस आर्टिकल में पढने और जानने को मिलेगा की साबुन क्या होते हैं साबुन कितने प्रकार के होते हैं साबुन का उपयोग किन चीजों में होता है साबुन बनाने की कौन कौन सी विधियाँ होती हैं साबुन के सूत्र क्या हैं ? आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस … Read more

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत, थॉमसन मॉडल, बोर-बरी मॉडल, रदरफोर्ड

डाल्टन सिद्धांत, थॉमसन मॉडल, बोर-बरी मॉडल, रदरफोर्ड

19वीं शताब्दी तक परमाणु को सबसे छोटा कण माना जाता था। परमाणु की संरचना को प्रकट करने के साथ-साथ इसके महत्वपूर्ण गुणों की व्याख्या करने के लिए कई प्रयोग किए गए। इन प्रयोगों ने परमाणु की उप-परमाणु कणों में विभाज्यता का संकेत दिया और दिखाया कि परमाणुओं में एक निश्चित आंतरिक विन्यास और संरचना होती … Read more

मिश्रण क्या है? परिभाषा, प्रकार, गुण, उदाहरण

मिश्रण-क्या-है-परिभाषा-प्रकार-गुण-उदाहारण

हमारे आस पास के वातावरण में कई प्रकार के पदार्थ उपस्थित हैं जिसमे तत्व, यौगिक, और मिश्रण होते हैं | इनमे कुछ पदार्थ शुद्ध रूप में होते हैं कुछ अशुद्धियों के साथ होते हैं |  आज इस लेख में आप मिश्रण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |  मिश्रण क्या होते हैं?, इसकी परिभाषा, मिश्रण के … Read more

पदार्थ की अवस्थाएं एवं परिवर्तन, 5 प्रकार, विसरण, उदाहरण

पदार्थ की अवस्थाएं States of matter

पदार्थ तीन अलग-अलग अवस्थाओं ठोस, तरल और गैस में मौजूद होता है। पदार्थ की ये अवस्थाएं अंतर-आण्विक बलों में अंतर और अंतर-आणविक स्थान की सीमा के कारण उत्पन्न होती हैं। आज इस ब्लॉग पोस्ट के सहयोग से आज जानेंगे की पदार्थ की कितनी अवस्थाये हैं | इनके प्रकार उदहारण के बारे में | पदार्थ की … Read more

पदार्थ किसे कहते हैं?,परिभाषा, वर्गीकरण, प्रकृति, अवस्था, उदाहरण

पदार्थ किसे कहते हैं?,परिभाषा, वर्गीकरण, प्रकृति, पदार्थ की अवस्था, उदहारण

क्या आप जानते हैं की दुनियां में कितने तरह के पदार्थ मौजूद हैं | ये सभी अणु परमाणु से मिल कर बने हैं | ये सब हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | शुरुआत में हम भारतीयों और यूनानियों को लगता था की दुनिया में मौजूद सभी चीजें पांच तत्वों से मिल कर … Read more

pH स्केल, बफर सॉल्यूशन, एसिड बेस इंडिकेटर pH scale kya hai in Hindi

pH स्केल, बफर सॉल्यूशन, एसिड बेस इंडिकेटर pH scale kya hai in Hindi

किसी  विलियन की अम्लता या क्षारीयता या फिर उदासीनता को मापने के लिए एक प्रकार का स्केल का प्रयोग किया जाता है | वह स्केल ही pH स्केल कहा जाता है | एस.पी.एल. सोरेनसन (S.P.L Sorenson) नामक एक वैज्ञानिक ने pH स्केल को बनाया | जिसका उपयोग अम्ल क्षार और लवण के बारे में जानने … Read more