Google People Card क्या है? कैसे बनाएं? Google virtual business card क्या है?

Google People Card  (Add to me search ) :क्या आप जानते हैं कि Google People Card क्या होता है? इसका उपयोग कहाँ पर किया जाता है? Google People Card के फायदे क्या होते है? यदि आप इसके बारे में नहीं जानते तो आपको यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़ना चाहिए | और इसके बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए | क्योकि यह Google People Card आपको अपने बिज़नस में फायदा दे सकता है | (add to search me)

Google People Card Kaise Banaye गूगल पीपल कार्ड क्या होता है

जैसा की आप जानते ही होंगे गूगल हमेशा ही कुछ नये नये चीज़े, सर्विस, फीचर हमारे सामने लाता रहता है | ऐसे नए चीजों में गूगल ने एक Google People Card को लॉन्च किया है | जिसके बहुत सारे फायदे भीं हैं |

यह Google People Card एक वर्चुअल बिज़नस कार्ड है | इसको गूगल विजिटिंग कार्ड भी कह सकते हैं | इसके द्वारा आप अपना बिज़नस भी ग्रो करने के लिए और जॉब के लिए भी कर सकते हैं |

इसमें आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारी डालनी होती है जैसे – नाम, पता, एजुकेशन, फोटो, वेबसाइट या सोशल मीडिया आदि |

Google People Card में ऐसे फीचर दिए गये हैं जो लोगो के लिए फायदेमंद है और इसे पसंद भी किया जा रहा है | यह सर्विस भारत में भी शुरू कर दिया गया है |

आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की Google People Card क्या होता है? इस Google People Card को कैसे बनाएं? क्या यह सुरक्षित है? इस कार्ड के फायदे क्या हैं? गूगल वर्चुअल बिज़नेस कार्ड या गूगल पीपल कार्ड या वर्चुअल विजिटिंग कार्ड कैसे बना सकते हैं | इसे बनाने का तरीका क्या है ?

What is Google People Card? गूगल पीपल कार्ड क्या होता है?:

Google People Card एक ऐसा विजिटिंग कार्ड है जो बिज़नेस मैन या फिर जॉब सीकर की मदद करना है |

यह बिज़नेस मैन को ऑनलाइन और ऑफलाइन बिज़नेस बढ़ाने में मदद करता है |

ये Google People Card जॉब की तलाश करने वाले लोगो को और न्यू स्टार्ट अप करने वालो के लिए  अधिक उपयोगी साबित हो सकती है |

भारत जैसे बड़े देशों में गूगल ने टेस्टिंग के लिए यह वर्चुअल बिज़नेस कार्ड (Google People Card) लांच किया है |

इस Google People Card या Google virtual business card का मुख्य उद्देश्य  Entrepreneurs, Marketers, Prospective Employees, Self Employed People, Freelancers आदि जैसे व्यक्तियों को गूगल में फेमस कराना होता है |

जिससे ये लोग दुसरे अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आ कर उनकी मदद भी कर सकें |

Google People Card  कैसे काम करता है?

यह आप जानते है कई जो व्यक्ति अधिक फेमस होते हैं उन्हें गूगल पर सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल ओपन हो जाती है | जिसमे उनका नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, पर्सनल प्रोफेशनल जानकारी आ जाती है |

इसी प्रकार का काम Google People Card  द्वारा किया जाता है |

Google People Card द्वारा भी एक वर्चुअल कार्ड बनाया जाता है जिसमे आपको अपने बारे में, अपने काम बिज़नेस के बारे में जानकारी गूगल में फीड करना होता है |

जिससे जब कोई व्यक्ति आपके नाम से गूगल पर सर्च करता है और आपके पास गूगल पीपल कार्ड या गूगल वर्चुअल बिज़नस कार्ड है,

तो वह आपके बारे में और काम बिज़नेस के बारे में, एड्रेस, सोशल मीडिया लिंक का पता कर के आपसे संपर्क भी कर सकता है |

यह Google People Card अभी सिर्फ एक ही भाषा इंग्लिश भाषा में ही उपलब्ध कराया गया है |

यदि एक ही नाम के एक से ज्यादा व्यक्ति हैं तो आपको उस स्पेसिफिक व्यक्ति की अन्य जानकारी देखना होगा जिसे आप खोजना चाहते हैं |

Google people card  कैसे बनाये? गूगल पीपल कार्ड बनाने का तरीका

How To Make Google People Cards:

यह google people card  बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्राउज़र ओपन करना होगा |

आप अपने ईमेल id से ब्राउज़र से लॉग इन कर लें |

फिर वहां पर सर्च बॉक्स में जा कर टाइप करना होगा “add to search me” और सर्च आप्शन को प्रेस करना होगा |

इसके बाद गेट स्टार्टेड पर क्लिक करना होगा |

इस के बाद जो पेज ओपन होगा उसमे आपको दिए गये जगह पर अपनी सभी जानकारी भरनी होगी |

सभी जानकारी भरने के बाद आप submit बटन पर क्लिक करेंगे |

इससे आपका यह google people card या Google virtual business card बन कर तैयार हो जायेगा |

Profile image:

इसमें आपको प्रोफाइल इमेज की जगह पर फोटो डालना होगा जो आपके ईमेल id के फोटो है वह भी लगा सकते हैं |

Name :

इसके बाद नाम के आप्शन पर आपको अपना नाम डालना होगा |

यह नाम भी आपके ईमेल से by default ऐड कर लिया जायेगा |

आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपका यह नाम दुबारा चेंज नहीं किया जा सकेगा |

Location:

लोकेशन के ऑप्शन में आपको अपनी वर्तमान लोकेशन डालना है जहाँ पर आप रह रहे होते हैं |

About :

इस about के ऑप्शन में आपको अपने बारे में लिखना होता है | आप क्या काम करते हैं अपने काम प्रोफेशन के बारे में जानकारी देनी होती है |

Website :

वेबसाइट के ऑप्शन में आपको अपने वेबसाइट का URL डालना होता है | यदि आप के पास कोई वेबसाइट है तो आप इसका URL कॉपी कर के डाल सकते हैं |

Mobile Number :

फ़ोन ऑप्शन में आपको अपना चालू मोबाइल नंबर देना होगा | जिसमे OTP के द्वारा वेरीफाई किया जाता है |

Email :

ईमेल के ऑप्शन में आपका ब्राउज़र में लॉग इन ईमेल by default ले लिया जायेगा |

Work :

वर्क के ऑप्शन में आपको अपना काम जॉब या सर्विस के बारे में डालना होगा |

Education :

यहाँ एजुकेशन के ऑप्शन में आपको अपने एजुकेशन डिटेल भरना होगा | जहाँ से आपने अपनी एजुकेशन पूरी की हो |

Hometown :

इस होमटाउन के ऑप्शन में आपको अपना पैतृक स्थान निवास स्थान को डालना होगा|

Social Profile :

अगर आपके पास सोशल मीडिया अकाउंट हैं तो आपको यहाँ पर उनके लिंक को डालना है | सोशल मीडिया जैसे – Facebook , Instagram, YouTube, twitter LinkedIn आदि|

ध्यान रखने योग्य बाते:

आपने अपने बारे में जितनी अधिक जानकारी देंगे उतनी ही आसानी से लोगो आपको ढूंढ पाएंगे और आपसे संपर्क कर पाएंगे |

निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Google People Card Kaise Banaye? गूगल पीपल कार्ड क्या होता है” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

1 thought on “Google People Card क्या है? कैसे बनाएं? Google virtual business card क्या है?”

Leave a Comment