Google Webmaster Tool क्या है? गूगल सर्च कंसोल में ब्लॉग वेबसाइट को कैसे सबमिट करें

Google webmaster Tool (गूगल सर्च कंसोल): गूगल वेबमास्टर टूल का उपयोग वेबसाइट या ब्लॉग को गूगल में इंडेक्स करने में होता है | जिसके द्वारा गूगल से ट्रैफिक आता है ब्लॉग या वेबसाइट के ओनर को ट्रैफिक से कमाई होती है |

जो भी व्यक्ति ब्लॉग या वेबसाइट बनाता है उस पर काम करता है उसको गूगल वेबमास्टर टूल के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए | एक ब्लॉगर के लिए सबसे जरुरी स्टेप है गूगल वेबमास्टर टूल में अपने वेबसाइट को सबमिट करना | इसके बहुत सारे फायदे होते हैं |

Google webmaster Tool Google Search Console 

Google webmaster Tool (गूगल सर्च कंसोल): यदि आप ब्लॉगिंग की दुनिया में आ कर इस दुनिया से जुड़े रहना चाहते हैं और खुद को स्टेबल करना चाहते हैं तो आपको गूगल वेबमास्टर टूल के बारे जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए | एक ब्लॉगर जब ब्लॉगिंग करना शुरू करता है तो उसको गूगल वेबमास्टर टूल जैसी कई चीजों से सामना होता है |

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इस गूगल वेबमास्टर टूल के बारे जानकारी प्राप्त करेंगे |

Google Webmaster Tool या Google Search Console  क्या है ?:

जैसा की आप जानते है कि ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के बाद ब्लॉग या वेबसाइट पर आर्टिकल लिखने के बाद उसको पब्लिश करना होता है |

इसके लिंक को गूगल में इंडेक्स करने के लिए वेबमास्टर टूल की आवश्यकता पड़ती है |

ब्लॉग या वेबसाइट को हम गूगल एनालिटिक्स में देखते हैं की गूगल से हमारे वेबसाइट पर कितना ट्रैफिक आता है ,

लेकिन यही हम यह भी जानना चाहे कि कौन कौन से कीवर्ड से ट्रैफिक हमारे ब्लॉग या वेबसाइट पर आ रहा है,

तो इसके लिए हमे गूगल वेबमास्टर टूल की आवश्यकता होती है |

इस टूल में एक साथ कई सारे ऑप्शन होते हैं जिससे हमे और हमारे वेबसाइट को फायदा होता है |

गूगल वेबमास्टर टूल को ही गूगल सर्च कंसोल कहा जाता है |

यह विशेष प्रकार का टूल गूगल के द्वारा बनाया गया है |

जिससे किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट की परफॉरमेंस, सर्च, रैंकिंग के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त की  सकती है |

Google Search console या Webmaster tool में ब्लॉग या वेबसाइट को सबमिट करने के क्या फायदे और महत्व हैं?:

  • वैसे तो ब्लॉग या वेबसाइट को रन करने वाले ओनर को गूगल सर्च कंसोल के बारे में बेसिक जानकारी होती ही है | आज हम इसे फायदे और महत्व के बारे में समझेंगे |
  • गूगल के द्वारा दी गयी यह टूल ब्लॉग या वेबसाइट ओनर को फ्री में प्रदान की गयी है |
  • इस टूल का उपयोग कर के किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट के साइटमैप को गूगल सर्च इंजन में इंडेक्स कर के रैंक कराया जा सकता है |
  • इसके द्वारा ब्लॉग या आर्टिकल को गूगल सर्च रिजल्ट में लाये जाने में मदद मिलती है |
  • किस कीवर्ड से आपका ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल रैंक कर रहा है और ट्रैफिक आ रहा है |
  • इसका पता वेबमास्टर टूल या गूगल सर्च कंसोल से किया जा सकता है |
  • कोई भी यूजर आपके वेबसाइट पर कौन सा आर्टिकल पढता है या कौन कौन से पेज और आर्टिकल को देखता है|
  • इसके बारे में भी गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल द्वारा आसानी से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है |

आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल में सबमिट करने की जरूरत क्यों पड़ती है?:

  • यह ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल में सबमिट करने की जरूरत पड़ती रहती है |
  • क्योकि इससे वेबसाइट पर ट्रैफिक आता है | और सर्च इंजन में इंडेक्स करने के लिए सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल की जरूरत पड़ती रहती है |
  • ब्लॉग या वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य यूजर को नयी नयी जानकारी को विस्तार पूर्वक देना होता है |
  • और इसके बदले में गूगल द्वारा दिखाए गये ऐड से वेबसाइट ओनर की कुछ कमाई भी हो जाती है | तथा यह आर्गेनिक ट्रैफिक आने पर दिया जाता है |
  • यह आर्गेनिक ट्रैफिक ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल को सर्च कंसोल में सबमिट कर के इंडेक्स करने पर ही होता है |
  • ये एक तरह का ऑनलाइन SEO होता है |
  • इसलिए भी ब्लॉग या वेबसाइट को सर्च कंसोल या वेब मास्टर टूल में सबमिट करने की जरूरत पड़ जाती है |

गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल में वेबसाइट को कैसे सबमिट करते हैं?:

  • आपका ब्लॉग या वेबसाइट ब्लॉगर पर हो या वर्डप्रेस पर हो |
  • दोनों ही स्थिति में ब्लॉग वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल या वेब मास्टर टूल में सबमिट कर के ऐड करना होता है |
  • ब्लॉगर और वर्डप्रेस दोनों के लिए प्रोसेस एक जैसा ही है |
  • इसमें कुछ कोड दिए होते हैं जिसे ब्लॉगर एंड वर्डप्रेस के डैशबोर्ड में ओपन करने के बाद ऐड करना होता है |

गूगल सर्च कंसोल में वेबसाइट को सबमिट करने के स्टेप:

किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट को वेब मास्टर टूल या सर्च कंसोल में सबमिट करने के कुछ बेसिक स्टेप हैं |

ये स्टेप निम्नलिखित हैं |

  • आपको अपने ब्राउज़र में अपने ईमेल id को लॉग इन कर लेंगे |
  • इसके बाद ब्राउज़र में जा कर गूगल सर्च कंसोल सर्च कर के ओपन करना होगा |
  • फिर स्टार्ट नाउ पर क्लिक करेंगे |
  • इसमें आपको अपना ब्लॉग या वेबसाइट के URL को इंटर करना होगा |
  • इस में आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमे दो ऑप्शन होंगे |
  • जिसमे से पहला होगा डोमेन नाम डालने का और दूसरा होगा URL प्रीफिक्स को डालने का |
  • इसमें आप अपने सहूलियत के हिसाब से दोनों में से कोई भी एक ऑप्शन द्वारा अपने ब्लॉग या वेबसाइट को इंटर करेंगे |
  • आप URL प्रीफिक्स ऑप्शन को चुन कर अपने ब्लॉग या वेबसाइट के URL को इंटर कर ऐड करंगे |
  • इसमें आपको ध्यान रखना है कि URL के आगे लगे हुए www या https उपयोग करने पर आपको उसमे प्रॉपर्टी को भी ऐड करना होगा | और फिर continue पर क्लिक करना होगा |
  • इसमें आपको कुछ कोड दिए जायेंगे | उस कोड को कॉपी कर लेने के बाद आपको अपना ब्लॉग या वेबसाइट ओपन कर लेना है |
  • और थीम के हेड टैग में इस कॉपी किये हुए कोड को पेस्ट कर लेना है |
  • इससे आपके डोमेन के ओनरशिप को वेरीफाई कर लिया जाता है |
  • और इस तरह आपका ब्लॉग या वेबसाइट गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल में सबमिट हो जाता है |
  • इसके बाद आगे के प्रोसेस में साइटमैप को सबमिट करना होता है |

वेबसाइट या ब्लॉग को सर्च कंसोल में वेरीफाई करने के कौन कौन से तरीके हैं?:

ब्लॉग या वेबसाइट को वेरीफाई करने के कई तरीके हैं |

  • जिसमे html फाइल अपलोड, गूगल टैग मेनेजर, हेडर फाइल में कॉपी किये हुए कोड को पेस्ट कर अपलोड करना होता है |
  • आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग को डोमेन सेटिंग के द्वारा भी आसानी से वेरीफाई कर सकते हैं |.

गूगल सर्च कंसोल या वेबमास्टर टूल में ब्लॉग वेबसाइट के sitemap को कैसे सबमिट किया जाता है?:

वेब मास्टर टूल या गूगल सर्च कंसोल में ब्लॉग या वेबसाइट के साइटमैप को सबमिट करने के कुछ बेसिक स्टेप हैं जो निम्नलिखित हैं |

  • ब्लॉग और वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल या वेब मास्टर टूल में सबमिट करने के लिए सबसे पहले हम उस साइट का साइटमैप जेनेरेट करेंगे |
  • इसके बाद सर्च कंसोल में साइटमैप को कॉपी कर के सर्च कंसोल में सबमिट कर देंगे |
  • यह ध्यान रखना होगा कि इसमें सिर्फ वेबसाइट का URL डालना होता है |
  • www या https के बाद के URL को ही सर्च कंसोल में सबमिट करना होता है |
निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “Google Webmaster Tool क्या है? गूगल सर्च कंसोल में ब्लॉग वेबसाइट को कैसे सबमिट करें” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

Leave a Comment