लेज़र प्रकाश क्या है? विशेषता, प्रकार, आविष्कार, उपयोग, Laser Light

Laser लेजर भी एक विद्युतचुम्बकीय विकिरण (electromagnetic radiation) ही है जिसमें कुछ विशेष गुण भी होते हैं।

लेजर-प्रकाश Laser लाइट आमतौर पर आंशिक रूप से सशक्त coherent होते हैं जिसका अर्थ है कि प्रकाश या तो एक संकरे, निम्न प्रवाहित किरण (low divergence beam) के रूप में निकलेगी |

लेज़र लाइट में converging lens यानि एक अभिसारी लेंस होता है | इसको  एक अभिसारी लेंस द्वारा केंद्रित या फोकस किया जाता है |

Laser light क्या है

सामान्य रूप से, लेज़र का मतलब एक संकीर्ण तरंग दैर्ध्य किरण (मोनोक्रोमैटिक प्रकाश) से निकलने वाली रोशनी से समझा जाता है।

आइये इस लेख के माध्यम से लेज़र प्रकाश Laser light क्या है विशेषता प्रकार आविष्कार उपयोग के बारे में  जानते और समझते हैं |

Table of Contents

What is laser light ? लेज़र लाइट / लेज़र  प्रकाश क्या है ?

यह लेज़र प्रकाश ऐसा विद्युत चुम्बकीय विकिरण है जो उत्तेजित प्रेरित उत्‍सर्जन (stimulated emission) की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किया जाता है।

लेज़र एक ऐसा उपकरण होता है जिसमे विकिरण ऊर्जा होती है |

इस विकिरण की ऊर्जा के उत्सर्जन के द्वारा एकवर्णी मोनोक्रोमेटिक (monochromatic) प्रकाश उत्पन्न किया जाता है |

लेज़र लाइट का आविष्कार ( Invention) :

इस लेज़र लाइट का आविष्कार सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के हाजुस नामक अनुसंधान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक टी एच मेमन द्वारा 1960 ई. में किया गया था |

Full Form of LASER | LASER का फुल फॉर्म क्या है ? :

LASER का फुल फॉर्म- Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation

लेज़र का फुल फॉर्म हिंदी में –  विकिरण के उद्दीप्त उत्सर्जन द्वारा प्रकाश का प्रवर्धन)

लेज़र के प्रकार (Types) :

  • रासायनिक लेज़र (Chemical Laser)
  • गैस लेज़र (Gas Laser)
  • ठोस स्तर के लेज़र (Solid level Laser)
  • फोटोनिक क्रिस्टल लेज़र (Photonic crystal Laser)
  • फ्री इलेक्ट्रान लेज़र (Free electron Laser)
  • डाई लेज़र (Dye Laser)

लेज़र किरणों की विशेषताये (Characteristics of Laser rays) :

  • यह किरणे पुर्णतः कला सम्बद्ध (perfectly coherent) होती हैं | ये किरणे अलग अलग सैकड़ो हजारो किलोमीटर चलने के बाद भी व्यतिकरण प्रभाव को दर्शाती है |
  • ये किरणे एकवर्णी (monochromatic) होती है |
  • लेज़र किरणे दिशात्मक होती होती है |
  • यह लेज़र प्रकाश किरणें अवशोषित हुए बिना भी दूर तक जा सकती है |
  • ये लेज़र प्रकाश का अवशोषण जल में भी नही होता है |
  • लेज़र प्रकाश किरणों की तीव्रता बहुत अधिक होती है |
  • यह 1017 वाट/सेमी2 तीव्रता का प्रकाश उत्पन्न करता है
  • यह लेज़र किरणे बहुत ही कम समय या क्षण भर में ही अत्यधिक कठोर धातु को भी आसानी से पिघला कर वाष्पीकृत करने में सक्षम है |

भारत में लेज़र प्रोद्धोगिकी का विकास (Laser Technology in India) :

भारत में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्राम्बे के द्वारा 1964  में (Ga –As) गैलियम आर्सेनिक semiconductor से लेज़र लाइट का निर्माण हुआ था |

लेज़र टेक्नोलॉजी प्रोद्धोगिकी के विकास में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्राम्बे के द्वारा रमण स्पेक्ट्रोस्कोपी हेतु एक 50 मेगावाट के लेज़र का विकास किया गया है |

यह लेज़र प्रकाश रूबी लेज़र, सोडियम लेज़र, कार्बन डाई ऑक्साइड लेज़र हैं |

भारत के रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) के द्वारा ही सभी टैंको तथा सभी तोप गनो के लिए लेज़र का विकास किया गया |

यह तोप और गन, रेंजेर्स फाइटर लेज़र मटेरियल, semiconductor लेज़र, लेज़र उत्पादन क्रिस्टल, आदि को विकसित किया गया है |

Uses of Laser Light लेज़र प्रकाश के उपयोग :

लेज़र प्रकाश के महत्वपूर्ण उपयोग निम्नलिखित हैं |

1) संचार व्यवस्था में in the communication system:
  • संचार व्यवस्था में भी लेज़र का प्रयोग किया जाता है |
  • इसके द्वारा सूचनाएं,  संकेतो को बिना कि बाधा या रुकावट आसानी से लम्बी दुरी तक पहुचाया जाता है |
2) चिकित्सा के क्षेत्र में (In the field of medicine): 
  • आज के समय में लेज़र ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है |
  • बिना ऑपरेशन किये आसानी से लेज़र की मदद से ऑपरेशन कर दिया जाता है |
  • हृदयरोग , कैंसर की चिकित्सा, रेटिना नेत्र रोग आदि के इलाज में लेज़र बहुत ही उपयोगी साबित हुई है |
  • इस लेज़र चिकित्सा की मदद से रोगी को परेशानी का सामना भी कम करना होता है
  • और बहुत ही कम समय में इलाज ऑपरेशन भी कर दिया जाता है |
  • लेज़र चिकित्सा टेक्नोलॉजी की मदद से ही चीड-फाड़ किये बिना ऑपरेशन संभव हो सका है |
  • यह ऑपरेशन करने के समय रक्त वाहिकाओ को तुरंत काटता है और तुरंत जोड़ भी देता है |
  • इस लेसर की सहायता से पथरी की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाता है |
  • यह पथरी को क्षण भर में नष्ट कर सकता है |
3) बहुत लम्बी दुरी मापने में measuring long distances:
  • लेज़र प्रकाश की खासियत यह भी है कि यह लम्बी दुरी तक भी अच्छी तरह से गमन कर सकती है |
  • किसी भी दूर स्थित ऑब्जेक्ट का भी आसानी से पता लगा सकती है |
  • यही कारण है कि लेज़र प्रकाश का उपयोग अधिक लम्बी दुरी का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है |
4) वायु प्रदुषण का संसूचन में in the detection of air pollution:
  • आज के समय में लेज़र प्रकाश का प्रयोग वायु प्रदुषण का पता लगाने और संसूचन में भी किया जाता है |
5) समुद्र तल की गहराई को मापने में  measuring the depth of the ocean floor:
  • लेज़र प्रकाश का प्रयोग समुद्र गहराई का पता लगाने में किया जाता है |
6)समुद्र तल में तेल गैस की उपस्थिति की जानकारी में लेज़र का प्रयोग  :
To get information about the presence of oil and gas in the ocean floor
  • समुद्र तल पर उपस्थित प्राकृतिक गैस और तेल की उपस्थिति होने की भी जानकारी लेने में लेज़र प्रकाश का उपयोग किया जाता है |
7) मौसम के अध्ययन में in the study of weather:
  • मौसम के उतार-चढ़ाव और परिवर्तन सम्बन्धी जानकारी लेने में भी लेज़र प्रकाश का उपयोग किया जाता है |
  • बदल, बारिश, आद्रता, आंधी तूफ़ान आदि के बारे में पूरी जानकारी लेज़र के माध्यम से प्राप्त किया जाता है |
8) होलोग्राफी में in holography :
  • लेज़र लाइट का प्रयोग त्रिविमीय प्रतिबिम्ब 3D इमेज, होलोग्राफी में  भी किया जाता है |
  • YN डेनिसुक नमक वैज्ञानिक द्वारा सन 1962 ई. में सबसे पहले होलोग्रफ़ी का उपयोग किया था |
9) कॉम्पैक्ट डिस्क CD में :
  • लेज़र लाइट का प्रयोग कॉम्पैक्ट डिस्क या सीडी में  रीड या राइट करने में इस्तेमाल किया जाता है |
  • सीडी पर कई जरुरी सूचनाएं,गीत-संगीत, डाटा को, अंकित करने में लेज़र प्रकाश का उपयोग किया जाता है |
10) नाभकीय संलयन में in nuclear fusion:
  • नाभकीय संलयन जैसी अभिक्रियाओं को संपन्न कराने के लिए लेज़र लाइट का उपयोग किया जाता है |
  • लेज़र प्रकाश प्रयोग कर के नाभकीय रियक्टर में इंधनों के निर्माण में प्लाज्मा हीटिंगजैसी प्रक्रिया को संपन्न कराने का में उपयोग किया जाता है |
11) पुर्जो की सफाई में in cleaning parts:
  • लेज़र प्रकाश का उपयोग कारखानों में लगे हुए बड़े-बड़े मशीनों और उनके सूक्ष्म तथा जटिल उपकरण और पुर्जों की सफाई करने में किया जाता है |
  • भवनों, स्मारकों की साफ़ सफाई तथा पुरातात्विक अवशेषों की सफाई कर उन्हें नवीनता प्रदान करने में  भी लेज़र का प्रयोग किया जाता है |
12) सेना में सैन्य क्षेत्रो में in military field  :
  • लेज़र का प्रयोग सैन्य क्षेत्र में किया जाता है | सैन्य क्षेत्र में लेसेर का उपयोग महत्वपूर्ण है |
  • दुशमनो के दूर स्थित कई प्रकार के उपकरण या किसी भी ऑब्जेक्ट का पता लगाने में भी  लेज़र का प्रयोग किया जाता हैं |
  • अँधेरी जगहों में तथा रात के अँधेरे में दुश्मनों की उपस्थिति और उनके ठिकानो का पता लगाने में भी लेज़र का उपयोग किया जाता है |
  • यहाँ तक की दुश्मनों के खतरनाक मिसाइलों का पता लगा कर उन्हें नष्ट भी आसानी से लेज़र के द्वारा किया जा सकता है |
निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह एजुकेशनल ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट “लेज़र प्रकाश Laser light क्या है विशेषता प्रकार आविष्कार उपयोग” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

FAQ :

Q) लेज़र का आविष्कार किसने किया ?

Ans: लेज़र लाइट का आविष्कार सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका के हाजुस अनुसंधान प्रयोगशाला में टी एच मेमन द्वारा किया गया |

Q) लेज़र का आविष्कार कब किया गया ?

Ans: सन 1960 में टी एच मेमन द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका के हाजुस अनुसंधान प्रयोगशाला में लेज़र लाइट का आविष्कार किया गया था |

Q) लेज़र का उपयोग क्या है ?

Ans: लेज़र का उपयोग अनेक क्षेत्रों में है | जैसे-  संचार में, मौसम सम्बन्धी जानकारी लेने में, होलोग्राफीमें, पुर्जो की सफाई में, सैन्य क्षेत्र में आदि में होता है |

Q) लेज़र कितने प्रकार के होते हैं ?

Ans: लेज़र के प्रकार रासायनिक लेज़र,गैस लेज़र, ठोस स्तर के लेज़र,फोटोनिक क्रिस्टल लेज़र , फ्री इलेक्ट्रान लेज़र, डाई लेज़र हैं |

Q) लेज़र लाइट क्या है ?

Ans:  लेज़र Laser लाइट  एक ऐसा विद्युतवुम्बकीय विकिरण है जो प्रेरित उत्‍सर्जन (stimulated emission) की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किया जाता है।

Q) लेज़र की विशेषता क्या है ?

Ans: ये किरणे एकवर्णी (monochromatic), पुर्णतः कला सम्बद्ध, दिशात्मक होती है |

यह किरणे क्षण भर में कठोर से कठोर धातु को भी आसानी से पिघला कर वाष्पीकृत कर सकता है |

Q) लेज़र लाइट में कौन सा लेंस होता है ?

Ans: लेज़र लाइट में converging lens यानि एक अभिसारी लेंस होता है |

 

 

Leave a Comment