इन्द्रधनुष (Rainbow) क्या है? प्राथमिक इन्द्रधनुष,द्वितीयक इन्द्रधनुष

अक्सर आपने बरसात के दिनों में इन्द्रधनुष देखा होगा | आकाश में एक साथ सात रंग कैसे दिखाई देते हैं | इसके बारे में आज हम समझते हैं कि rainbow इन्द्रधनुष क्या है और कैसे बनता है ?

इन्द्रधनुष क्या है ?(What is a Rainbow) :

इन्द्रधनुष क्या है ? और यह कैसे बनता है ?

  • बरसात के दिनों में बारिश के बाद जब धूप निकलती है तो हमे आसमान में विभिन्न रंगों की एक अर्धवृत्ताकार या चाप या धनुष के जैसी आकृति दिखाई देती है उसे ही इन्द्रधनुष कहते हैं |
  • इन्द्रधनुष का यह शब्द लैटिन भाषा के आर्कस प्लूवियस (Arcus Pluvius)  से लिया गया है इस शब्द का अर्थ होता है “बारिश की चाप” |

तो चलिए जानें की इंद्रधनुष कैसे और क्यों बनता है | इन्द्रधनुष के बनने के विज्ञान के बारे में जानें |

कैसे बनता है इन्द्रधनुष (How A Rainbow is made) :

  • बरसात के दिनों में जब बारिश के बाद पानी की कुछ बूंदे आसमान में रह जाती हैं |
  • जब सूर्य की किरण उन बूंदों पर पडती है तो वह बूंदे प्रिज्म जैसा कार्य करती हैं |
  • सूर्य की किरणे सात रंगों में बंट जाती है | तब इन्द्रधनुष बनता है |
  • प्रातःकाल पश्चिम दिशा में और शाम में पूर्व दिशा में इन्द्रधनुष बनता है |
  • यह एक प्रकाशीय घटना है |
  • जो बारिश के बाद आसमान में मौजूद पानी की बूंदे रह जाती हैं | जब सूर्य की किरणे बादल में उपस्थित उन बूंदों से हो कर गुजरती है |

तब उन बूंदों पर सूर्य का प्रकाश पड़ने से प्रकाश का वर्णविक्षेपण हो जाता है |

और ये सात रंगों में बंट जाती है | इससे  इन्द्रधनुष दिखाई देती है |

यह इन्द्रधनुष के रंग सूर्य के प्रकाश का पानी की बूंदों में  अपवर्तन (refraction), वर्णविक्षेपण (dispersion), और पूर्ण आतंरिक परावर्तन (total internal reflection) यह तीनो घटनाओ के सम्मिलित होने के कारण दिखाई पडती है |

इन्द्रधनुष के रंग (Rainbow Colors) :

  • इन्द्रधनुष में सात रंग होते हैं |
  • ये सातो रंग – बैगनी (Violet), जामुनी (Purple), नीला (Blue), रा (Green), पीला (Yellow), नारंगी (Orange), लाल (Red) |
  • इन्द्रधनुष में इसी क्रम में होते हैं |
  • इन्हें याद करने की ट्रिक है “बैजानीहपीनाला”

VIBGYOR फुल फॉर्म –  Violet Indigo Blue Green Yellow Orange Red

  • इन्द्रधनुष का बाहरी भाग या चाप लाल रंग का होता है और अन्दर का भाग या चाप बैगनी रंग का होता है |

(Types of Rainbow) इन्द्रधनुष के प्रकार :

इन्द्रधनुष मुख्यतः  दो प्रकार की होती है |

  1. प्राथमिक इन्द्रधनुष (primary rainbow)
  2. द्वितीयक इन्द्रधनुष (secondary rainbow)

प्राथमिक इन्द्रधनुष (Primary Rainbow) :

  • यह प्राथमिक इन्द्रधनुष पानी की बूंदों द्वारा सूर्य के प्रकाश के दो अपवर्तन और एक पूर्ण आतंरिक परावर्तन द्वारा बनता है |
  • पानी की बूंदों में प्रकाश का वर्णविक्षेपण (dispersion) हो जाता है |
  • यह द्वितीयक इन्द्रधनुष की तुलना में काफी चमकदार होता है |
  • प्राथमिक इन्द्रधनुष में इन्द्रधनुष का बाहरी भाग लाल रंग का होता है और अन्दर का भाग बैगनी रंग का होता है |

द्वितीयक इन्द्रधनुष (Secondary Rainbow) :

  • जब बारिश की पानी की बूंदों से गुजरने वाला प्रकाश का दो बार अपवर्तन और दो बार पूर्ण आतंरिक परिवर्तन होता है | द्वितीयक इन्द्रधनुष उस स्थिति में बनता है |
  • इसमें प्रकाश की तीव्रता दो बार आतंरिक परावर्तन की वजह से कम हो जाती है
  • इसलिए यह प्राथमिक इन्द्रधनुष की तुलना में काफी फीका होता है| यानि धुंधला दिखाई पड़ता है |
  • द्वितीयक इन्द्रधनुष में इन्द्रधनुष का बाहरी भाग बैगनी रंग का होता है |
  • और अन्दर का भाग लाल रंग का होता है |
  • इस द्वितीयक इन्द्रधनुष (Secondary Rainbow) में रंगों का क्रम (Order) प्राथमिक इन्द्रधनुष (Primary Rainbow) के रंगों के क्रम से उल्टा (Opposite) होता है |
  • किसी भी आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच का कोण लगभग 42 डिग्री के बराबर होता है |
  • इसका सम्बन्ध पानी के अपवर्तनांक 1.33 से है | अधिकतर किरणों के लिए यह कोण 42 डिग्री के आस पास ही है |
  • पानी के बूंदों का पूर्ण आतंरिक परावर्तन के बाद बैगनी  रंग की किरण पानी की बूंद से 40डिग्री का कोण बनाते हुए बाहर निकलती है |
  • जबकि लाल रंग की किरण 42 डिग्री के कोण बनाते हुए बाहर निकलती है तो प्राथमिक इन्द्रधनुष बनता है |
  • द्वितीयक इन्द्रधनुष में लाल रंग की किरण 42 डिग्री ना हो कर 50 डिग्री के कोण पर पानी की बूंदों से बाहर निकलती है |
  • और बैगनी रंग की किरणे 53 डिग्री के कोण से बाहर निकलती है |
  • यही कारण है कि द्वितीयक इन्द्रधनुष में उपस्थित रंगों की व्यवस्था, प्राथमिक इन्द्रधनुष में मौजूद रंगों की अपेक्षा उलट ही होता है |

गोल इन्द्रधनुष आधा या अर्धवृत्ताकार क्यों दिखता है

(Why Does a Round Rainbow Appear Half Or Semicircular?):

  • इन्द्रधनुष असल में गोल है पर यह हमेशा आधा ही नज़र आता है | इसका कारण पृथ्वी का गोला आकार होना |
  • पृथ्वी के गोल आकर की वजह से ही इन्द्रधनुष हमे आधा अर्धवृत्ताकार चाप की तरह दिखाई देता है |
  • और बाकि का आधा भाग हम नही देख पाते | हम इन्द्रधनुष का सिर्फ ऊपरी भाग ही देख पाते हैं |
  • इसलिए हमे इन्द्रधनुष आधा या अर्धवृत्ताकार दिखाई देता है |

पृथ्वी के अलावा और कहाँ निकलता है इन्द्रधनुष

(Where Else Does the Rainbow Come from Except on Earth):

  • हमारे सौर मंडल में पृथ्वी के सिवा टाइटन (Titan) पर भी इन्द्रधनुष बनता है | टाइटन (Titan) शनि ग्रह (Saturn) का एक उपग्रह है |
  • टाइटन (Titan) पर भी इन्द्रधनुष तब बनता है |
  • जब जब सूर्य की किरणे तरल मीथेन के बूंदों से हो कर गुजरती है | तब टाइटन पर इन्द्रधनुष बन जाता है |
  • पृथ्वी पर झरनों के आस पास या भूमध्य रेखा के पास वाले इलाके में इन्द्रधनुष दिखाई देता है |

इन्द्रधनुष देख पाने की कुछ विशेष परिस्थिति (Special Condition of Seeing Rainbow):

  1. बरसात के दिनों में इन्द्रधनुष हमेशा बारिश होने के बाद धूप निकलने पर ही दिखाई देती है |
  2. इन्द्रधनुष हमेशा सुबह में पश्चिम दिशा में या शाम में पूर्व दिशा में दिखाई देता है | दोपहर में नही |
  3.  साफ़ मौसम में इन्द्रधनुष कभी भी नही दिखता |
  4. और सूर्य के छिपे रहने पर भी नही | इसके लिए बारिश और सूर्य का प्रकाश दोनों का होना जरुरी हैं |
  5. सूर्य को आकाश में क्षितिज से 42 डिग्री से कम के कोण पर होना चाहिए |
  6. आकाश में सूर्य क्षितिज के जितना करीब होगा इन्द्रधनुष का चाप उतना ही दिखाई देगा |
  7. इन्द्रधनुष बनने के लिए जरुरी है कि पानी कि बूंदे पूरी गोलाकार हो |

FAQ :

Q1) इन्द्रधनुष क्या कैसे बनता है ?

Answer : जब बरसात के दिनों में बारिश के बाद पानी की कुछ बूंदे आसमान में रह जाती हैं |

और जब सूर्य की किरण उन बूंदों पर पडती है तो वह बूंदे प्रिज्म जैसा कार्य करती हैं |

और सूर्य की किरणे सात रंगों में बंट जाती है | तब इन्द्रधनुष बनता है |

Q2) इन्द्रधनुष में कौन कौन सी प्रकाशीय घटना होती है ?

Answer : अपवर्तन (refraction), वर्णविक्षेपण (dispersion), और पूर्ण आतंरिक परावर्तन (total internal reflection) . यह तीनो घटनाओ के होने से इन्द्रधनुष बनता है |

Q3) इन्द्रधनुष में कौन कौन से रंग होते हैं ?

Answer : इन्द्रधनुष में सात रंग होते हैं | ये सात रंग हैं – बैगनी, जामुनी, नीला, रा, पीला, नारंगी, लाल |

Q4) इन्द्रधनुष किस दिशा में दिखाई देता है ?

Answer : इन्द्रधनुष हमेशा सुबह में पश्चिम दिशा में या शाम में पूर्व दिशा में दिखाई देता है |

Q5) क्या इन्द्रधनुष किसी भी मौसम में दिखाई देता है ?

Answer : नहीं, इन्द्रधनुष हमेशा बरसात के दिनों में बारिश होने के बाद धूप निकलने पर ही दिखाई देती है |

निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह एजुकेशनल ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट Rainbow इन्द्रधनुष क्या है ? और यह कैसे बनता है ? प्राथमिक इन्द्रधनुष,द्वितीयक इन्द्रधनुष इस बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

 

 

 

Leave a Comment