जीव विज्ञान क्या है, वैज्ञानिक नाम, परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

बायोलॉजी या जीव विज्ञान में हम इस धरती पर पाए जाने वाले सभी प्रकार के पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं. सूक्ष्म जीवों जो हमारी खुली आँखों से दिखाई नहीं देते, इन सभी जीवो के बारे में विस्तार से अध्ययन करते हैं |

वैसे तो Biology दो शब्दों से मिल कर बना है | Bio और Logoes | जिसमे पहला शब्द Bio का अर्थ होता है- जीवन (life) और शब्द Logoes का अर्थ होता है – अध्ययन (study) अर्थात जीवन का अध्ययन | अतः यह कहा जा सकता है कि सभी प्रकार के जीवधारियों के जीवन के अध्ययन ही Biology कहलाता है |

जीव विज्ञान क्या है परिभाषा, जीवों के वैज्ञानिक नाम

आइये इस लेख जीवों के वैज्ञानिक नाम | जीव विज्ञान की परिभाषा Scientific names of organisms. definition of biology के माध्यम से जानते है कि जीव विज्ञान क्या है, जीव विज्ञान के पिता कौन हैं ,जीवों के वैज्ञानिक नाम |

Definition of Biology जीवविज्ञान किसे कहते हैं? :

  • जीव विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा होती है जिसके अंतर्गत सभी जीवित जीव-जंतुओं का विस्तार पूर्वक अध्ययन करते हैं | उसे जीव विज्ञान कहा जाता है |
  • इसमें हम जीवो के बारे में, उनकी उत्पत्ति, उनके विकास, उनके कार्यों और उनका वर्गीकरण के बारे में अध्ययन करते हैं |
  • जीवविज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम फ़्रांस के वैज्ञानिक लैमार्क (Lamarck) ने तथा जर्मनी के वैज्ञानिक Treviranus ट्रेविरेनस ने 1801 ई. में किया था |

जीव विज्ञान के जनक कौन हैं? (Father of Biology) :

  • अरस्तु एक वैज्ञानिक और एक ग्रीक दार्शनिक थे |
  • जीव विज्ञान का एक व्यवस्थित रूप से ज्ञान और विकास अरस्तु के समय में किया गया था |
  • अरस्तु ने जीव जंतुओं, पक्षियों और पेड़ पौधों के बारे में व्यवस्थित रूप से अपने विचार दिए थे |
  • इसीलिए उनको ही जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है |
  • अरस्तु को वास्तव में जंतु विज्ञान के जनक या पिता Father of Zoology भी कहा जाता है |

पूर्व समय में जीवों का वर्गीकरण Classification of Organisms :

अरस्तु ने जीव धारियों को मुख्य रूप से दो भागों बांटा | ये निम्नलिखित हैं |

  1. जन्तु विज्ञान
  2. वनस्पति विज्ञान

जन्तु विज्ञान (Zoology):

  • जंतु विज्ञान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जन्तुओ तथा उनके कार्यकलापों का अध्ययन किया जाता है |

वनस्पति विज्ञान (Botany):

  • इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों तथा उनके क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है |

कैरोलस लिनियस (Carolus Linnaus) के द्वारा एक वर्गीकरण शुरू की गयी | इसी से आधुनिक वर्गीकरण शुरू हुई  | इसलिए लिनियस को आधुनिक वर्गीकरण का पिता Father of modern Taxonomy कहा जाता है |

  •  समस्त जीवों को कैरोलस लिनियस ने दो भागो में बांटा :
  1. जंतु जगत
  2. पादप जगत

जीवों का 5 जगत वर्गीकरण Five Kingdom Classification of Organism:

व्हीटकर Whittaker वैज्ञानिक द्वारा 1969 ई. में जीवों का वर्गीकरण पांच भागो में किया गया |

  1. मोनेरा Monera
  2. प्रॉटिस्टा Protista
  3. पादप Plantae
  4. कवक Fungi
  5. जंतु Animal

मोनेरा Monera :

  • किंगडम मोनेरा को पहली बार 1866 में अर्न्स्ट Ernst द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
  • इस मोनेरा जगत में सभी प्रकार के प्रोकैरियोटिक जीवों को शामिल किया गया है | प्रोकैरियोटिक जीवों में  जीवाणु , सायनोबैक्टीरिया एवं आर्की बैक्टीरिया आदि आते हैं |
  • जो कुछ जीव तंतुमय जीवाणु भी होते हैं ये भी मोनेरा जगत के ही भाग हैं |

प्रॉटिस्टा Protista :

  • किंगडम प्रोटिस्टा 1866 में हेकेल Haeckel द्वारा बनाया गया था।
  • इस प्रॉटिस्टा जगत में अनेक भिन्न भिन्न प्रकार के एककोशकीय जीव आते हैं |
  • वैसे तो सभी जलीय यूकैरियोटिक जीवों को भी प्रॉटिस्टा किंगडम में सम्मिलित किया गया हैं |
  • युग्लिना प्रॉटिस्टा जगत के ऐसे जीव हैं जो पादप और जंतु के बीच के जीव होते हैं |
  • यह प्रॉटिस्टा दो तरह की जीवन पद्धति को दिखाती है | जिसमे पहला है, प्रकाश के ना होने पर इतर पोषित एवं दूसरा है, सूर्य के प्रकाश में स्वपोषित |
  • प्रॉटिस्टा जगत के जीव का मुख्य उदाहारण प्रोटोजोआ है  |

पादप Plantae:

  •  इस पादप जगत में प्रायः सभी बहुकोशकीय, रंगीन , प्रकाश संश्लेषी उत्पादक जीव सम्मिलित किये गये हैं |
  • उदाहारण – शैवाल , मोस , पुष्पीय और अपुष्पीय बीजीय सभी तरह के पौधे |

कवक Fungi :

  • इस कवक या फंगी जगत में लगभग सभी यूकैरियोटिक तथा परपोषित जीव को सम्मिलित किया गया है |
  • इन कवक जगत के जीवों में पोषण अवशोषण के द्वारा किया जाता है |
  • ये कवक जगत के सभी जीव इतरपोषी होते हैं |
  • कवक जगत के ये जीव कई बार परजीवी अथवा मृतोपजीवी भी होते हैं |
  • इस कवक किंगडम के जीवों की कोशिका भित्ति जटिल शर्करा की बनी होती है | जिसे काइटिन कहा जाता है |

 जंतु Animal :

  • इस जंतु जगत में आने वाले सभी जीव बहुकोश्कीय जंतुसमभोजी (holozoic) जीव होते हैं |
  • यूकैरियोटिक , उपभोक्ता जीव भी जंतु जगत में शामिल किये गये हैं |
  • जंतु जगत के इन जीवों को मेटाजोआ भी कहा जाता है |
  • इस जंतु जगत के उदाहारण- हाइड्रा , जेली फिश , कृमि, सितारा मछली , सरीसृप , उभयचर , पक्षी , स्तनधारी जीव |

 

जीवों के वैज्ञानिक नामकरण पद्धति Scientific nomenclature of organisms :

  • कैरोलस लिनियस नामक एक वैज्ञानिक ने जीवो के द्वि नाम पद्धति या जीवों के वैज्ञानिक नाम को प्रचलित किया |
  • इस पद्धति के अनुसार प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिन भाषा के दो शब्दों को मिला कर बनाया गया |
  • जिसमे पहला शब्द जीवो के वंश (Generic Name) का नाम होता है और दूसरा शब्द जीवो के जाति (Species Name) का नाम होता है |
  • वंश और जाति के नाम के बाद उस वैज्ञानिक का नाम लिख दिया जाता है
  • जिसने सबसे पहले उस जाति को खोजा था | या फिर जिसने उस जाति को उसका का नाम सबसे पहले दिया था |
  • उदाहारण – मनुष्य का वैज्ञानिक नाम होमो सेपियंस लिन है |
  • इसमें होमो वंश का नाम है | सेपियंस जाति का नाम है |
  • और लिन वैज्ञानिक का नाम है | वास्तव में लिन लिनियस शब्द का छोटा रूप है |
  • इसका अर्थ हुआ कि सबसे पहले लिनियस नामक वैज्ञानिक ने इस जाति को होमोसेपियंस का नाम दिया |

कुछ महत्वपूर्ण जीवों के वैज्ञानिक नाम  Scientific Names of Some Organisms:

 

जीवधारियों के नाम जीवों के वैज्ञानिक नाम
मनुष्य (Man) होमो सेपियंस (Homo Sapiens)
कुत्ता (Dog) कैनीस फैमिलिअरिस (Canis Familiaris)
बिल्ली (Cat) फेलिस डोमेस्टिका (Felis domestica)
गाय (Cow) बोस इंडीकस (Bos indicus)
मेढक (Frog) राना टिग्रिना (Rana tigrina)
मक्खी (House fly) मुस्का डोमेस्टिका (Musca domestica)
आम (Mango) मंगिफेरा इंडिका (Mangifera indica)
चना (Gram) सीसर एरीएंटीनम (Cicer arietinum)
गेहूं (Wheat) ट्रिटिकम एस्टीवम (Triticum aestivum)
धान (Rice) ओर्य्ज़ा सतिवा (Oryza sativa)
मटर (Pea) पाईसम सताईवम (Pisum Sativum)
सरसों (Mustard) ब्रासिका कैम्पेस्ट्रिस (Brassica campestris)
तेंदुआ (Leopard) पन्थेरा पर्दास (Panthera pardus)
शेर (Lion) पन्थेरा लियो (Panthera lio)
बाघ (Tiger) पन्थेरा टाईग्रिस (Panthera tigris)

 

निष्कर्ष :

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे | यह पोस्ट जीवों के वैज्ञानिक नाम | जीव विज्ञान की परिभाषा Scientific names of organisms| definition of biology के बारे में थाआप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

FAQ:

Q1)  जीव विज्ञानं के जनक किसे कहा जाता है ?

Ans : अरस्तु को जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है |

Q2)  आधुनिक वर्गीकरण का पिता Father of modern Taxonomy किसे कहा जाता है ?

Ans : लिनियस को आधुनिक वर्गीकरण का पिता Father of modern Taxonomy कहा जाता है |

Q3)  व्हीटकर Whittaker द्वारा 1969 ई. में जीवधारियों का वर्गीकरण कितने भागो में किया गया ?

Ans :  व्हीटकर ने जीवधारियों का वर्गीकरण पांच भागो में किया | मोनेरा, प्रॉटिस्टा, पादप, कवक, जंतु |

Q4)  जीव विज्ञान की परिभाषा क्या है ?

Ans : जीव विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमे हम जीवो के उत्पत्ति, विकास, कार्यों और वर्गीकरण के बारे में अध्ययन करते हैं |

Q5)  जंतु विज्ञानं के जनक Father of Zoology किसको कहा जाता है ?

Ans : अरस्तु को जंतु विज्ञानं के जनक Father of Zoology भी कहा जाता है |

Q6)  मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

Ans : मनुष्य का वैज्ञानिक नाम होमो सैपियंस है |

Q7)  जीवधारियों का वैज्ञानिक नाम सर्वप्रथम किसने प्रचलित किया ?

Ans : कैरोलस लिनियस नामक एक वैज्ञानिक ने जीवो के द्वि नाम पद्धति या जीवों के वैज्ञानिक नाम को प्रचलित किया |

Q8)  कवक fungi की  कोशिका भित्ति किस चीज़ की बनी होती है ?

Ans :  इसकी कोशिका भित्ति काइटिन नामक जटिल शर्करा की बनी होती है |

 

Related Post Link:

  1. Rainbow इन्द्रधनुष क्या है और यह कैसे बनता है| 
  2. 118 रासायनिक तत्वों की सूची | नाम | प्रतीक | परमाणु संख्या | परमाणु द्रव्मान List of chemical elements | Element Name | Symbol | Atomic Number | Atomic Mass

 

 

 

Leave a Comment