रसायन शास्त्र क्या है?, मूल अवधारणा, ब्रांच शाखाएँ, रसायन शास्त्र का महत्व, स्कोप

क्या आप जानते हैं कि कमेस्ट्री या रसायन शास्त्र क्या है? इसकी परिभाषा क्या है? रसायनशास्त्र की कौन कौन सी शाखाएं हैं? केमिस्ट्री का महत्त्व हमारे दैनिक जीवन में क्या है? या स्कोप कितना और किस किस क्षेत्र में है?

रसायनशास्त्र का अध्ययन किसी पदार्थ की संरचना, संगठन और गुणों से संबंधित है। रसायन विज्ञान को परमाणुओं और अणुओं का विज्ञान भी कहा जाता है। यह विज्ञान की ऐसे महत्वपूर्ण शाखा है जिसका महत्व हमारे दैनिक जीवन में कमतर नहीं किया जा सकता |

रसायन शास्त्र क्या है?, मूल अवधारणा, ब्रांच शाखाएँ, रसायन शास्त्र का महत्व, स्कोप

हमारे आसपास में मौजूद वस्तुएं लगभग सभी मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं | और ये रसायन विज्ञान से संबंधित हैं |

वर्तमान समय में रसायन विज्ञान एक ऐसी शाखा है, जिसमें मनुष्य के द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले सभी प्रकार के पदार्थों और द्रव्यों की संरचना, संगठन, उत्पादन, उनके, लाभ, हानि आदि का अध्ययन किया जाता है, ताकि मानव जीवन सुख सुविधापूर्ण बनाया जा सके।

तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें कि रसायन विज्ञान क्या है? इसकी कितनी शाखाएं होती हैं? हमारे दैनिक जीवन में रसायनशास्त्र की कितनी उपयोगिता है?

Table of Contents

रसायन शास्त्र क्या है?, मूल अवधारणा, ब्रांच शाखाएँ, रसायन शास्त्र का महत्व, स्को

रसायन शास्त्र क्या है?, मूल अवधारणा, ब्रांच शाखाएँ, रसायन शास्त्र का महत्व, स्कोप

विज्ञान की एक शाखा रसायन विज्ञान आज मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी है, जिसमें सभी प्रकार की वस्तुओं, पदार्थों के रासायनिक तथा भौतिक गुणों तथा लाभ उनका संगठन संरचना का अध्ययन किया जाता है | और नईं चीजों की खोज की जाती है |

रसायन विज्ञान की उपयोगिता कृषि के क्षेत्र में, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में, जीव विज्ञान के क्षेत्र में, उपयोगी है। रसायन विज्ञान की शाखाओं में कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, जैव रसायन, भौतिक रसायन, विश्लेषणात्मक रसायन आदि प्रमुख है

मनुष्य के भोजन करने से लेकर मनुष्य के वस्त्र पहनने, मनुष्य के स्वास्थ्य तथा मनुष्य की रक्षा के लिए समस्त सामाग्री का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा ही हो रहा है।

मानव के सुखी जीवन की कामना रसायन विज्ञान के बिना कर ही नहीं सकते| उनके सुविधा की समस्त चीजों का निर्माण रसायन विज्ञान के अंतर्गत ही किया जा रहा है।

अतः रसायन विज्ञान का महत्व मानव और समस्त मानव जीवो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

चलिए इन सभी टॉपिक को विस्तार से जानें |

रसायनशास्त्र क्या है? रसायन विज्ञान की परिभाषा क्या है? :

रसायन विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जो पदार्थ के गुणों, संरचना और परिवर्तनों से संबंधित है।

रसायनशास्त्र, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें कई प्रकार के पदार्थों तथा द्रव्यों की संरचना, उनके संगठन, गुण तथा उनमें होने वाले परिवर्तन आदि के बारे में क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है, वह रसायन विज्ञान या रसायनशास्त्र या केमिस्ट्री कहलती है |

यह विज्ञान की वह शाखा है। जिसके अंतर्गत पदार्थों या वस्तुओं के मौलिक अवयवों जैसे परमाणु, अणु और उनके रूपांतरण का अध्ययन किया जाता है।

विश्व भर में उपलब्ध पदार्थों की संरचना, गुणधर्म, उनका संश्लेषण और पारस्परिक अभिक्रिया में होने वाले परिवर्तनों का ज्ञान रसायन विज्ञान है।

रसायन विज्ञान के जनक कौन हैं? Father of chemistry:

एक फ्रांसीसी रसायनशास्त्री लैवोज़ियर Lavoisier (1743-1793) , को रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है |

लैवोज़ियर ने दहन (combustion) के लिए ऑक्सीजन आवश्यक होने का प्रस्ताव देकर दहन की सटीक व्याख्या प्रस्तुत की।

रसायनशास्त्र का विस्तृत अध्ययन कई रसायनशास्त्रीयों ने किया जिसमे लैवोज़ियर, रदरफोर्ड, जॉन डॉल्टन, रोबर्ट वॉयल, मेंडलीफ आदि भी शामिल हैं |

लेकिन लैवोज़ियर को ही आधुनिक रसायन विज्ञान का पिता माना गया है |

आधुनिक भारत में रसायन विज्ञान के पिता कौन हैं?

सन 1901 ई. में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ने रसायन विज्ञान के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन किया |

उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक “हिस्ट्री ऑफ हिंदू केमिस्ट्री” में उन्होंने केमिस्ट्री के बारे में विस्तृत वर्णन किया |

इसलिए आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को आधुनिक भारत में रसायन विज्ञान का जनक पिता कहा जाता है|

Branches of chemistry:रसायन विज्ञान की शाखाएँ:

मुख्य रूप से रसायन विज्ञान की चार प्रमुख शाखाएँ हैं | ये निम्नलिखित हैं |

  1. कार्बनिक रसायन विज्ञान Organic chemistry
  2. अकार्बनिक रसायन शास्त्र Inorganic chemistry
  3. भौतिक रसायन Physical chemistry
  4. विश्लेषणात्मक रसायनशास्त्र Analytical chemistry

1)Organic Chemistry कार्बनिक रसायन विज्ञान :

आर्गेनिक केमिस्ट्री में कार्बन, हाइड्रोजन, हाइड्रोकार्बन और उनके डेरिवेटिव का अध्ययन किया जाता है |

यह आर्गेनिक केमिस्ट्री या कार्बनिक रसायन विज्ञान में कार्बन के कार्बोनेट, बाइकार्बोनेट, साइनाइड, आइसोसायनाइड, कार्बाइड और कार्बन के ऑक्साइड को छोड़कर कार्बन के यौगिकों का अध्ययन किया जाता  है।

2)Inorganic Chemistry अकार्बनिक रसायन शास्त्र :

अकार्बनिक रसायन विज्ञान, रसायनशास्त्र की एक विशिष्ट शाखा है जिसमें सभी कार्बन के यौगिक के अलावा अन्य सभी ज्ञात तत्वों के और तत्वों के यौगिकों के बारे में अध्ययन किया जाता है |

कार्बनिक यौगिकों के बारे में इनआर्गेनिक केमिस्ट्री में अध्ययन नही किया जाता | और बाकि सभी तत्वों और उनके यौगिकों के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन किया जाता है |

यह रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कार्बन के आलावा उन पदार्थों के बारे में अध्ययन किया जाता है जिनमें कार्बन अनुपस्थित होता है।

अकार्बनिक रसायन विज्ञान का संबंध खनिजों, वायु, जल और मिट्टी से प्राप्त तत्वों से है।

3)Physical Chemistry भौतिक रसायन:

भौतिक रसायन भी अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण शाखा है |

इसमें किसी भी पदार्थ के भौतिक गुणों, उसकी संरचना रासायनिक संयोजन के नियम और प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों के बारे में अध्ययन किया जाता है |

भौतिक रसायन विज्ञान में अणु परमाणु की संख्या और उसका द्रव्यमान ज्ञात करने की विधियों को विकसित किया गया |

इसमें कई रसायनशास्त्रियों के द्वारा गैस के नियम, दाब, ताप के नियम विसरण का नियम दिए गये|

भौतिक रसायन, रासायनिक अभिक्रियाओं पर ताप, दाब, प्रकाश, सांद्रण आदि के प्रभाव के विस्तृत अध्ययन से सम्बंधित है |

4)Analytical chemistry विश्लेषणात्मक रसायनशास्त्र:

विश्लेषणात्मक रसायनशास्त्र  में किसी भी रासायनिक पदार्थों के गुण , मात्रा का अध्ययन किया जाता है |

इसमें गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों तरह के रासायनिक पदार्थों के विश्लेषण के विभिन्न रासायनिक और भौतिक तरीके शामिल हैं।

Some specific branches of chemistry:रसायन विज्ञान की कुछ विशिष्ट शाखाएँ:

  1. जीव रसायन (Biochemistry)
  2. औषधीय रसायन शास्त्र (Medicinal chemistry)
  3. मिट्टी और कृषि रसायन (Soil and agriculture chemistry)
  4. भू-रसायन शास्त्र (Geochemistry)
  5. औद्योगिक रसायन (Industrial chemistry)
  6. परमाणु रसायन (Nuclear chemistry)
  7. पॉलिमर रसायन (Polymer chemistry)
  8. लिम्नो-रसायन शास्त्र (Limno-chemistry)
  9. फाइटोकेमिस्ट्री (Phytochemistry)
  10. त्रिविम (Stereochemistry)
  11. फोरेंसिक रसायन (Forensic chemistry)
  12. ऊष्मारसायन (Thermochemistry)

1)बायोकेमिस्ट्री Biochemistry:

जीव रसायन या बायोकेमिस्ट्री, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीवित प्राणियों के और उनके जीवन प्रक्रिया के बारे में अध्ययन किया जाता है | उसे जीव रसायन या बायोकेमिस्ट्री कहते हैं |

2)औषधीय रसायन शास्त्र Medicinal chemistry:

औषधीय रसायन शास्त्र, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमे जीवित प्राणियों में होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में और उन रोगों की रोकथाम और इलाज के लिए रासायनिक औषधीय पदार्थों के बारे में अध्ययन किया जाता है | औषधीय रसायन शास्त्र कहते हैं |

3)मिट्टी और कृषि रसायन Soil and agriculture chemistry:

मिटटी और कृषि रसायन, फसलों और फलों की बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए मिट्टी के विश्लेषण और उपचार से संबंधित है।

इसमें फसलों की पैदावार के लिए उपयोग किये जाने वाले उर्वरकों, कीटनाशकों, कीटाणुनाशकों, शाकनाशियों आदि का विस्तृत अध्ययन किया जाता है |

4)जियोकेमिस्ट्री भू-रसायन शास्त्र Geochemistry:

जियोकेमिस्ट्री भू-रसायन शास्त्र, रसायनशास्त्र की वह शाखा है जिसमे सभी प्राकृतिक पदार्थों जैसे अयस्क, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम आदि का अध्ययन किया जाता है |

5)औद्योगिक रसायन विज्ञान Industrial chemistry:

औद्योगिक रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमे किसी उद्योग में अपेक्षाकृत कम लागत पर बड़े पैमाने पर उपयोगी रसायनों के उत्पादन के लिए रासायनिक प्रक्रियाओं के अध्ययन किया जाता है।

6)परमाणु रसायन विज्ञान Nuclear chemistry:

परमाणु रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान की वह शाखा है। जिसमें किसी तत्वों के परमाणु प्रतिक्रियाओं का अध्ययन, रेडियोधर्मी समस्थानिकों का उत्पादन और उनके भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उपयोग के बारे में अध्ययन किया जाता है |

7)पॉलिमर रसायन विज्ञान Polymer chemistry:

पॉलिमर रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमें प्राकृतिक या कृत्रिम पॉलीमर के भौतिक और रासायनिक गुणों का अध्ययन करते हैं |

इसमें 105 या उससे अधिक के क्रम के बहुत उच्च आणविक द्रव्यमान वाले रासायनिक पदार्थों का अध्ययन किया जाता है |

ये पॉलीमर प्राकृतिक या कृत्रिम हो सकते हैं |

इसके द्वारा प्लास्टिक, रबर, सिंथेटिक फाइबर, सिलिकोन आदि का उपयोग और उत्पादन किया जा रहा है |

8)लिम्नो-केमिस्ट्री Limno-chemistry:

लिम्नो-केमिस्ट्री, रसायनशास्त्र की वह शाखा है जिसमे नदियों के पानी या तालाब, जलाशयों के पानी के विस्तृत उपयोग के बारे में अध्ययन किया जाता है |

9)फाइटोकेमिस्ट्री Phytochemistry:

फाइटोकेमिस्ट्री रसायनशास्त्र की वह शाखा है जिसमें पौधों से प्राप्त फाइटोकेमिकल्स के बारे में अध्ययन किया जाता है |

यह फाइटोकेमिकल्स पौधों से प्राप्त एक रसायन होता है |

इस रसायन का संशलेषण पौधे स्वयं को कीटों के हमलों से और अन्य रोगों से बचाने के लिए करते हैं |

10)त्रिविम रसायन Stereochemistry:

स्टीरियोकेमिस्ट्री जिसे त्रिविम रसायन कहते हैं इसमें किसी पदार्थों के अणुओं, परमाणुओं की स्थानिक व्यवस्था और उन पदार्थों के रासायनिक और भौतिक गुणों पर उनके प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।

11)फोरेंसिक रसायन विज्ञान Forensic chemistry:

फोरेंसिक रसायन विज्ञान, रसायनशास्त्र की एक महत्वपूर्ण शाखा है | इसमें अपराधों की जांच के लिए और सुलझाने के लिए तथा रासायनिक सिद्धांतों, तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में अध्ययन किया जाता है |

12)थर्मोकैमिस्ट्री Thermochemistry:

थर्मोकैमिस्ट्री या ऊष्मारसायन, भौतिक रसायनशास्त्र की वह शाखा है जिसमे रासायनिक प्रक्रिया में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा, हीट, गर्मी से निपटने के बारे में अध्ययन किया जाता है |

Scope of chemistry: रसायन शास्त्र की व्यापकता या स्कोप:

रासायनिक पदार्थों और रासायनिक शास्त्र का उपयोग हमारी भोजन सामग्री, कपड़े, दवाइयां से लेकर भवन निर्माण तक किया जाता है।

रसायन विज्ञान के बिना आज हमारे जीवन की कल्पना करना कठिन है।

यह रसायन शास्त्र का स्कोप निम्नलिखित है |

  • दवाइयों में, भोजन सामग्री में,
  • परमाणु ऊर्जा में,
  • मौसम के पैटर्न जानने में,
  • मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को विकसित करने में,
  • कंप्यूटर के संचालन में,
  • भवन निर्माण में सिलिका एवं सिलीकेट के उपयोग करने में,
  • सुगन्धित पदार्थों के निर्माण में,
  • खाना पकाने वाले तेल मसलों में,
  • कोल्डड्रिंक एवं पेय पदार्थो में,
  • औद्योगिक उपकरणों के उत्पादन में,
  • धातुओं की आपूर्ति करने में,
  • नए तत्वों की खोज और निर्माण में
  • आधुनिक समाज को प्रगतिशील बनाने में

रसायन विज्ञान का उपयोग व अनुप्रयोग uses and applications of chemistry :

रसायनशास्त्र का उपयोग और अनुप्रयोग आज के वर्तमान समय में अनगिनत हो गये हैं | ये निम्नलिखित हैं |

  1. खाद्य सामग्री में ( in food)
  2. सौंदर्य प्रसाधन में (in cosmetics)
  3. घरेलू वस्तुओं के निर्माण में (in the manufacture of household goods)
  4. स्टेशनरी और फोटोग्राफी में (stationery and photography)
  5. स्वास्थ्य एवं औषधियों में (in health and medicine)
  6. कृषि क्षेत्र में (in agriculture)
  7. साफ सफाई में (in cleanliness)
  8. औद्योगिक क्षेत्र में (in industrial area)
  9. युद्ध क्षेत्र में (in the war zone)
  10. मनुष्य की सुरक्षा में (under the protection of man)

1)खाद्य सामग्री में chemistry in Food Ingredients :

रसायनशास्त्र ने कई ऐसे परिरक्षकों (preservatives) को प्रदान किया है।

और ये प्रिजर्वेटिव के उपयोग से खाद्य सामग्री को अधिक लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है |

कई रसायन जैसे क्लोरिन एवं विरंजक चूर्ण का इस्तेमाल दूषित जल का शुद्धिकरण कर पीने लायक बनाया जाता है |

शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के न्यूट्रिएंट्स रसायनशास्त्र के अंतर्गत ही बनाये जाते हैं | जिससे शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है |

2)सौंदर्य प्रसाधन में chemistry in cosmetics :

आज के समय में सौन्दर्य को बढ़ने में उपयोग होने वाले सभी कॉस्मेटिक का निर्माण भी रसायनशास्त्र के अंतर्गत आता है |

सौन्दर्य प्रसाधन का उपयोग कर सुन्दर और आकर्षक रूप रसायन विज्ञान द्वारा ही प्रदान किया गया है |

इन सौन्दर्य प्रसाधन में क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट पाउडर, नेल पेंट, शेविंग क्रीम etc. ये सभी रसायन विज्ञान की ही देन है |

सुन्दरता को निखारने और बढ़ाने के लिए सौन्दर्य प्रसाधन में रसायन विज्ञान बहुत महत्त्व रखता है |

3)घरेलू वस्तुओं के निर्माण में Chemistry in the household articles:

रसायन विज्ञान का घरेलु वस्तुओं के निमार्ण में अति महत्वपूर्ण योगदान है |

हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे घर निर्माण की चीज़े, कृत्रिम रेशे, बर्तन, तांबे, पीतल, कांस के बर्तन, सिक्के ये सब रसायन विज्ञान की ही देन है |

औजार, हथियार, स्टील, कांच, प्लास्टिक के बर्तन, मूर्तियाँ,  टेबल कुर्सियां आदि सभी का निर्माण रसायनशास्त्र के अंतर्गत किया गया है |

4)स्टेशनरी और फोटोग्राफी में chemistry in Stationery and Photography:

रसायनशास्त्र का उपयोग स्टेशनरी निर्माण और फोटोग्राफी में भी बहुतायत में किया गया है |

कागज, पेपर का निर्माण, लकड़ी से कागज का निर्माण करना ये सभी प्रक्रिया रसायन विज्ञान के अनुप्रयोगों में से एक है |

स्टेशनरी की सभी चीज़े जैसे स्याही के निर्माण रवड, रेंजर, पेंसिल, कटर इत्यादि का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है|

फोटोग्राफी के क्षेत्र में , सिल्वर फिल्म कैमरे के लेंस का निर्माण में रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है|

5)स्वास्थ्य एवं औषधियों में in health and medicine :

रसायनशास्त्र का उपयोग मानव और जीव जंतुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में किया जाता है |

स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए कई प्रकार की दवाइयां और औषधियों का उत्पादन केमिस्ट्री द्वारा किया जाता है |

ये औषधियां जैसे ज्वरनाशक, एनाल्जेसिक, ट्रैंक्विलाइज़र, रोगाणुरोधी, मलेरिया-रोधी, एंटीबायोटिक्स, एंटीफर्टिलिटी दवाओं आदि होती हैं |

तेज बुखार में शरीर के तापमान को कम करने के लिए लिए ज्वरनाशक दवाइयां हैं |

दर्द से राहत के लिए एनाल्जेसिक दवाइयां हैं |

तनाव और मानसिक रोगों के उपचार के लिए ट्रैंक्विलाइज़र दवाइयां हैं |

किसी भी संक्रमण को ठीक करने के लिए रोगाणुरोधी एंटीबायोटिक्स दवाइयां हैं |

एंटीबायोटिक्स जैसे पेनिसिलिन, एमोक्सिसिलिन, स्ट्रेप्टोमाइसिन हैं

और ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स जैसे टेट्रासाइक्लिन, क्लोरैमफेनिकॉल ये सूक्ष्मजीवों के कारण कई तरह की बीमारियों को ठीक करता है |

मलेरिया डेंगू रोगों के उपचार करने के लिए मलेरिया-रोधी दवाएं हैं |

एंटीफर्टिलिटी दवाओं का उपयोग जन्म नियंत्रण विधियों के लिए किया जाता है।

कई गंभीर बीमारियाँ जैसे कैंसर के इलाज के लिए सिस्प्लैटिन और टैक्सोल, रेडॉन, अजीदोथ्यमिडिन जैसी जीवन रक्षक दवाएं रसायनशास्त्र ने दी हैं।

एड्स पीड़ितों के लिए भी एजेडटी एजिडोथाइमिडीन द्वारा उपचार संभव हुआ है |

कैंसर, टीबी, दमा सर्दी, खाँसी, हैजा पेचिस, मलेरिया जैसे रोगों के उपचार के लिए अनेक प्रकार की दवाएँ उपलब्ध है।

वहीं पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनेस आदि कई रोगों के लिए प्रतिजैवकों के टीकों का निर्माण रसायन विज्ञान के द्वारा किया गया है।

6)कृषि क्षेत्र में in agriculture :

कृषि क्षेत्र में फसलों, फलों, सब्जियों की उपज और पैदावार बढ़ाने में भी रसायन विज्ञान का बड़ा योगदान है |

फसलों को बचाने के लिए विभिन्न कीटनाशकों का उपयोग कर खरपतवार को नष्ट किया जाता है।

फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म के बीजों, उर्वरक का उपयोग किया जाता है।

इससे फसलों की पैदावार 5 से 10 गुना भी बढ़ गया है |।

अत्याधुनिक साधनों से मिट्टी के गुण तथा उनके संगठन के बारे में अध्ययन रसायन विज्ञान द्वारा होता है |

वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न प्रकार की फसले उगाकर देश को समृद्ध भी बनाया गया है |

7)साफ सफाई में in cleanliness :

रसायन विज्ञान का योगदान साफ सफाई में भी है |

जैसे – साबुन, डिटर्जेंट आदि इन्हें सोडियम और पोटेशियम के लवणों द्वारा रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है |

फर्श क्लीनिंग के लिए फिनाल,

बर्तन सफाई के लिए डिशवाश,

कपड़ों की सफाई के लिए अपमार्जक,

हाथों की सफाई के लिए  हैंड सेनिटाइजर,

जीवाणु रोधक रसायन आदि  ये सब रसायन विज्ञान की ही देन हैं |

8)औद्योगिक क्षेत्र में in industrial area :

औद्योगिक क्षेत्र में रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है | रासायनिक उद्योगों ने हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार किया है |

चमड़े उद्योग में,

कृत्रिम रेशे बनाने वाले उद्योग में,

पेट्रोल की शुद्धिकरण में,

उर्वरक, दवा, दुकान, डिटर्जेंट, अम्ल, क्षार, लवण, रंग, पॉलिमर के निर्माण में

धातु, मिश्र धातु और अन्य कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों के निर्माण में

रासायनिक विज्ञान द्वारा किया गया है |

9)युद्ध क्षेत्र में in the war zone:

युद्ध के क्षेत्रो में रसायनशास्त्र का बहुत बड़ा योगदान है | इसके द्वारा हमारा देश सुरक्षित और ताकावर देश बन गया है |

इसके द्वारा परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, अणु बम बनाया गया है |

आधुनिक तकनीकी उपकरण, हथियार, न्यूक्लियर वेपंस, मिसाइलें, फाइटर प्लेन आदि द्वारा देश को सशक्त बनाने में भी रसायन विज्ञान का योगदान है |

क्षेत्र में परमाणु बम बनाने के लिए हाइड्रोजन एवं ट्राई नाइट्रो टोलियोन का उपयोग किया जाता है।

10)मनुष्य की सुरक्षा में

रसायन विज्ञान ने मनुष्यों को भी सशक्त बनाया है | अनेक सुख सुविधाएँ प्रदान की गयी हैं |

रोगों से मुक्ति के लिए दवाओं का निर्माण किया गया है |

मनुष्य की सुरक्षा के लिए रसायन विज्ञान ने अद्भुत साधन तथा हथियार भी उपलब्ध कर दिए हैं।

Importance of chemistry: रसायन विज्ञान का महत्व:

यह रसायन विज्ञान हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है | यह हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रसायन विज्ञान ने कृषि, भोजन, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों, युद्ध, परिवहन, कंप्यूटर में मदद की है।

इसके द्वारा हमारे आस पास की भौतिक दुनिया में पदार्थों की एक विशाल विविधता लायी गयी है |

प्रकृति का वर्णन करने और उसके अध्ययन के लिए विज्ञान मनुष्य को अपने ज्ञान को व्यवस्थित करने में मदद करता रहा है।

रसायन विज्ञान के द्वारा यह पता लगाया जा सकता है कि कोई भी पदार्थ के निर्माण किन संघटन का उपयोग किया गया है

रसायन विज्ञान के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरा ब्रह्मांड छोटे-छोटे कणों से बना है जिन्हें परमाणु और अणु कहा जाता है।

FAQ:

Q1) : रसायन शास्त्र क्या है? परिभाषा दें?

Ans: रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान की वह शाखा है जो पदार्थ के गुणों, संरचना और परिवर्तनों से संबंधित है।

Q2): रसायन विज्ञान के जनक कौन हैं?

Ans: लैवोजियर (1743-1793), एक फ्रांसीसी रसायनज्ञ, आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक हैं।

Q3): रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ क्या है ?

Ans: रसायन विज्ञान की चार मुख्य शाखाएँ हैं।

(1) कार्बनिक रसायन, (2) अकार्बनिक रसायन, (3) भौतिक रसायन, (4) विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान

निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा | आप इस जानकारी का पूरा से पूरा फायदा उठाये | शेयर करना ना भूलें | यह पोस्ट “रसायन शास्त्र क्या है?, मूल अवधारणा, ब्रांच शाखाएँ, रसायन शास्त्र का महत्व, स्कोप” के बारे में था | आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं | और हमारे साथ जुड़े रहें |

हैप्पी और healthy रहें |

आपका दिन शुभ हो | धन्यवाद |

 

 

Leave a Comment